Breaking News

शिक्षकों को दिया गया स्वच्छता शिक्षा पर प्रशिक्षण

IMG 20221017 WA0145

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। प्लान इंडिया रेकिट के सहयोग से बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सभागार में एक दिवसीय स्वच्छता शिक्षा पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें विकास खंड खोराबार एवं पिपरौली के 50 विद्यालय से 50 शिक्षकों को स्वच्छता शिक्षा पर प्रशिक्षित दीया गया।
रंजीत कुमार डिस्ट्रिक्ट लीड के द्वारा प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को स्वच्छता शिक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा स्वच्छता किट के माध्यम से बच्चों में स्वच्छता के प्रति कैसे व्यवहार में परिवर्तन किया जाएगा इसकी जानकारी दी गई साथ ही साथ शिक्षकों द्वारा स्वच्छता किट का प्रदर्शन भी कराया गया।

IMG 20221017 WA0146

प्रशिक्षण मैं उपस्थित विवेक जायसवाल जिला समन्वयक ट्रेनिंग ने उपस्थित सभी शिक्षकों को बताएं कि स्वच्छता को हमें अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा यदि हम स्वच्छता का पालन करते हैं तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। स्वच्छता की पाठशाला के माध्यम से बच्चों मैं स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन कर उनमें स्वच्छता के गुणों का विकास करना है।

IMG 20221017 WA0144

रंजीत कुमार डिस्ट्रिक्ट लीड ने बताया कि बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 1000 प्राथमिक विद्यालयों के साथ स्वच्छता शिक्षा का कार्यक्रम संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के इस चरण में जनपद के 100 विद्यालय से 200 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, प्रथम बैच का आज प्रशिक्षण दिया गया है एवं कल दूसरे बैच के शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा शेष 2 बैच का प्रशिक्षण अगले माह में दिया जाएगा ।

IMG 20221017 WA0147

प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षक अपने विद्यालयों में सप्ताह में 1 दिन बच्चों के बीच स्वच्छता की पाठशाला के माध्यम से बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, आस-पड़ोस की स्वच्छता, घर में स्वच्छता, बीमारी के दौरान स्वच्छता, स्कूल में स्वच्छता की जानकारी प्रदान की जाएगी। बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल अवस्था से ही बच्चों में स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्हें स्वच्छ आदतों को अपनाने हेतु जानकारी प्रदान करना एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन कर उनमें स्वच्छता के गुणों का विकास करना है।
प्रशिक्षण उपरांत सभी शिक्षकों को विवेक जायसवाल जिला समन्वयक ट्रेनिंग द्वारा प्रशिक्षण में सहभागिता का प्रमाण पत्र दिया गया।
इस प्रशिक्षण में स्कूल मोबिलाइजर कृष्ण कुमार पांडे एवं पूजा गोंड आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *