Breaking News
images 18

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रवेश हेतु पंजीकरण की तिथि बढाई गयी

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। अभ्यर्थियों के अनुरोध पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में सत्र 2022-23 में B.Tech.-II (Lateral Entry) for BSc Graduates/MBA/MCA/M.Sc. (Physics/Chemistry/Math) के प्रवेश हेतु पंजीकरण की तिथि दिनांक 17.10.2022 तक बढाई गयी है। ज्ञात हो कि MBA/MCA/M.Sc. (Physics/Chemistry/Math), B.Tech.-II (Lateral Entry) for BSc Graduates में CUET (PG) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के माध्यम से सीट आवंटन होना है। अतः CUET (PG) परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो० एस० सी० जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में B.Tech.-II (Lateral Entry) for BSc Graduates/ MBA/MCA/M.Sc. (Physics/Chemistry/Math) में प्रवेश हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 13.10.2022 थी। परन्तु अभ्यर्थियों द्वारा मेल एवं फोन द्वारा इस तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया गया। जिसके फलस्वरूप पंजीकरण की तिथि 17.10.2022 तक बढाने का विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वह समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *