Breaking News

मवई अयोध्या – जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैय्यारियां जोरों पर

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – माह रबीउल अव्वल का चांद नज़र आते ही रुदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी सल्ललाहो अलैहे वसल्लम का जश्न मनाने की तैयारी भारी बारिश के बावजूद तेज कर दी गयी है।जिसमें रुदौली नगर की सभी अंजुमन अपने कार्य तेजी के साथ कर रही हैं।
अंजुमन इत्तिहाद-उल-मुसलमीन के अध्यक्ष मिर्जा इस्माइल बेग और मोहम्मद अनीस ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर को रुदौली शहर की गलियों और मस्जिदों को दुल्हन की तरह से सजाया जाएगा।जश्ने ईदमिलादुन्नबी का पंडाल नवाब बाजार चौराहे पर बनाया जाएगा जिसमें महफिल मिलाद का आयोजन होगा। जिसको हज़रत मौलाना गुलाम खैरूल बशर रुदौलवी,मुफ्ती गुलाम रसूल रायबरेली,मुफ्ती मंज़ूर रजा अमेठी,मौलाना अरशद रजा अमेठी,कारी यूसुफ रजा अमेठी,मौलाना जुबैर अहमद जगदीशपुर,कारी जुल्फिकार रजा सहित अन्य उलमाओं द्दारा हज़रत मोहम्मद साहब की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए आये हुए सामईन को संबोधित करेंगे।दूसरे दिन 9 अक्टूबर(रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख)को सुबह 10 बजे मोहल्ला ख़्वाजा हाल तिपाई स्थित मदरसा तब्लीग-उल-कुरान व अन्य अंजुमनों द्दारा जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा जो रुदौली कस्बे की गलियों,सड़कों से गुजरता हुआ अपनी मंजिल पर पहुंच कर महफ़िल-ए मिलाद में परिवर्तित हो जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *