Breaking News

दशहरा के पावन पर्व पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी शुभकामनाएं


शिवपुरी, 4 अक्टूबर 2022/ खेल एवं युवा कल्याण, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विजयादशमी के पावन पर्व पर जिले के नागरिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने वक्तव्य में मंत्री सिंधिया ने लिखा है कि यह सम्पूर्ण सत्य है कि हमेशा असत्य पर सत्य की विजय होती है एवं अन्याय पर न्याय की जीत होती है। पाप पर पुण्य भारी पड़ता है, वहीं घमण्ड मानवीय जीवन को परिवार सहित नष्ट कर देता है, जैसा कि रामायण में परिलक्षित है। महिला शक्ति को ध्यान में रखते हुये मर्यादा में रहकर भारतीय संस्कृति के मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने संदेश देते हुए कहा है कि प्रत्येक नागरिक को अपने अमूल्य गुणों को पहचानते हुए ठीक व सकारात्मक दिशा में ले जाकर मानवीयता का परिचय देना चाहिये। यही हमारी संस्कृति और उद्देश्य होना चाहिए।
समाचार क्रमांक 21/2022 —00—

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

गाजीपुर: नुसरत के साथ नामांकन स्थल पहुचे सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी नामांकन स्थल

Ibn news Team गाजीपुर गाजीपुर:- निर्धारित तिथि के अनुसार आज अफजाल अंसारी नामांकन स्थल न्यायालय …