Breaking News
aa

गाजीपुर-असलहो के शौकीन अनीस ने जवान के पत्नी की हत्या के बाद गंगा मे फेक दी चुराई गयी पिस्टल

 

टीम आईबीएन न्यूज

aa। पुलिस अधीक्षक के अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-489/2022 धारा- 302/201/454/392 भा0द0वि0 से सम्बन्धित से सम्बन्धित प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्तगण विपुल यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम फाक्सगंज थाना कोतवाली जानपद गाजीपुर एवं अनीस यादव पुत्र इन्द्र मोहन यादव निवासी ग्राम हाथीखाना थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त खून से सने हुये कपड़े तथा खून से सना हुआ आला कत्ल एक अदद धारदार बांकी/धाव बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त विपुल यादव ने बताया कि हम लोगो को महिला जानती पहचानती थी मृतका किरन प्रजापति के घर से मृतका के पति पवन कुमार प्रजापति की उसके पिता सुभाष यादव के साथ गहरी दोस्ती थी जिसके कारण पवन कुमार प्रजापति उस पर पूरा विश्वास करते थे और सगे भतीजे की तरह मानते थे।

उनकी पत्नी किरन प्रजापति को सफेद रोग की बीमारी थी,जिसके इलाज के लिये पवन प्रजापति उसे जनपद मऊ, बिहार एवं पंजाब जैसे दूर स्थानों पर इलाज के लिये भेजते थे,जिसके कारण पवन प्रजापित का विपुल यादव के प्रति पूरा विश्वास हो गया था जिससे वह उनके घर दिन एवं रात में जब भी आवश्यकता पड़ती थी तो पवन प्रजापित की अनुपस्थिति में विपुल यादव उनके घर आता जाता था और इसी विश्वास का फायदा उठा कर उनके घर दिन ऐसे समय पर गया जब रोजाना की भांति उनके दोनों लड़के शुभम कुमार उम्र करीब 14 वर्ष और सुधांशु कुमार उम्र करीब 06 वर्ष सुबह करीब 7 से 7.30 बजे के बीच अपने अपने  स्कूल पढ़ने चले गये।

aaa

उसी का फायदा उठा कर विपुल यादव अपने मित्र अनीस यादव के साथ उनके घर में घुस कर उनके लाइसेंसी पिस्टल को निकालने लगे तब उनकी पत्नी किरन प्रजापति ने उसका विरोध किया कि ऐसा क्यों कर रहे हो तम्हारे चाचा से बता दूंगी तो इसी बात पर विपुल यादव और उसके साथी अनीस यादव ने मिल कर किरन प्रजापति की धार दार बांकी/धाव से हत्या कर हम लोग अपनी पहचान छिपाने के लिय वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर लेकर फरार हो गये तथा हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल तथा घटना के समय पहने हुये कपड़े जो खून से सने हुये थे उसको ले जाकर सूनसान स्थान पर छुपा दिये थे।

जिसे उनकी निशा देही पर स्वाट टीम की संयुक्त टीम के साथ बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि लूटी गयी पिस्टल लाइसेंसी व डीवीआर होने के कारण हम लोगों ने अपने पकड़े जाने की घर से गंगा नदी में फेंक दिया जिससे कोई ऐसा सबूत न मिल सके कि हम लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एवं घटना के समय अभियुक्तगण द्वारा पहने हुये खून से सने कपड़ो को बरामद कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी है। अभियुक्त गण उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये  मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तत का नाम  पता व आपराधिक इतिहास

विपुल यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम फाक्सगंज थाना कोतवाली जानपद गाजीपुर
मु0अ0सं0489//2022 धारा 302/201/545/392 भादवि थाना कोतवाली,गाजीपुर

अनीस यादव पुत्र इन्द्रेश कुमार यादव निवासी ग्राम हाथीखाना थाना कोतवाली, जनदपद गाजीपुर

मु0अ0सं01852/2017 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली मु0अ0सं01854/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मु0अ0सं0150/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मु0अ0सं0656/ 2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मु0अ0सं0899//2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर मु0अ0सं0489//2022 धारा 302/201/545/392 भादवि थाना कोतवाली,गाजीपुर।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *