Breaking News

विद्यार्थियों हेतु ‘स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण कैम्प’ का आयोजन

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं संत कबीर लॉज नं0 347 के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 24 सितंबर 2022 को सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में अपरान्ह 1ः30 बजे से स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ0 राकेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 सुनीता कुमार तथा दंत चिकित्सक डॉ0 रवि कुमार, डॉ0 मिहिर कुमार तथा डॉ0 प्रशांत माथुर द्वारा विद्यार्थियों का एवं कॉलेज फैकल्टी का मेडिकल चेकअप किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्राचार्या डॉ (श्रीमती) रैना निवेदिता सैमुअल ने आयोजन समिति को बधाई दी एवं कहा कि विद्यार्थियों के लिए मेडिकल कैंप आयोजन करना कॉलेज के लिए एक अच्छी पहल है तथा विद्यार्थियों के लिए कुशल जागरूकता अभियान है।
संत कबीर लॉज के वरशिपफुल मास्टर संचित श्रीवास्तव ने कहा कि निःशुल्क जांच शिविर स्वास्थ्य जागरूकता एवं सुझाव प्रदान करने के मकसद से कालेज में आयोजित किया गया है।
आयोजन सचिव डॉ0 जे0 के0 पांडेय ने बताया कि आज राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर यह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं परीक्षण कैंप द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी पूर्वावधान के बारे में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर पधारे डॉ0 राकेश कुमार नेत्र चिकित्सक ने कम्प्यूटर विजन सिन्ड्रोम के प्रति छात्रों को आगाह किया तथा डॉ0 सुनीता कुमार ने स्त्रियों में पोषण के प्रति जागरूकता का अभाव बताया।
स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में कुल 248 छात्र-छात्राओं तथा कालेज के फैकेल्टी का परीक्षण किया गया एवं जी0एन0जी बायोटेक के डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जे पी यादव, डॉ तनवीर आलमए डॉ अर्चना श्रीवास्तव, डॉ नीरज श्रीवास्तव, डॉ0 निधि लाल संत कबीर लॉज के सचिव श्रीभूषण पाण्डेय सहित श्री अजय श्रीवास्तव, प्रो0 यू0एन0 त्रिपाठी, श्री प्रशांत सिंह, श्री रोहित कुमार सहित स्वयंसेवक जितेन्द्र, विशाल, कुशल, अंकुर, प्रिया, रिया, आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *