Breaking News

शौक के लिए आरोपी ने खरीदा था देसी कट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ प्रबंधक कुलदीप की टीम ने शौक व हवाबाजी के लिए देसी कट्टा खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैन्हीया बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव का रहने वाला है। थाना पुलिस टीम ने गस्त के दौरान आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचन से ऊंचा गांव से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को मलेरना रोड़ पर किसी अंजान व्यक्ति से 2000रु में शौक के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *