Breaking News

हवाबाजी के लिए आरोपी ने खरीदी थी रिवाल्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर बल्लभगढ़ प्रबंधक सत्यवान की टीम ने हवाबाजी के लिए रिवाल्वर खरीद कर रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी का नाम मनीष (22 वर्ष) है। आरोपी बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को थाना पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान चावला कॉलोनी आगरा कैनाल रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर एक रिवाल्वर बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने रिवाल्वर को अपने साथियों में डर व हवाबाजी के लिए बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड किसी अनजान व्यक्ति से खरीदा था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *