Breaking News
IMG 20220825 165851

हत्यारें पिता और उसके शागिर्द को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित रुदलापुर गांव में बीते मंगलवार की देर रात गांव के बाहर मां बेटी पर हुए धारदार हथियार से हमले में 17 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले का पुलिस ने घटना से महज 36 घंटे के भीतर ही खुलासा करते हुए हत्या के मामले में मृतिका के पिता सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि पत्नी और बेटी का चाल चलन ठीक नहीं था जिससे वह बेहद आहत रहता था। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसने दोनों की हत्या करने की ठानी थी। मिली जानकारी के मुताबिक रुदलापुर गांव निवासी रिंकी मद्धेशिया के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह उसकी 17 वर्षीय बेटी काजल के साथ किसी से मिलने गांव के बाहर नहर किनारे आई। तभी अज्ञात लोगों ने मां बेटी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें मौके पर काजल की मौत हो गई और उसकी मां रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल ले गयी जहां उसका इलाज चल रहा है। हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी जांच और पूछताछ में जुट गए और पुलिस की पाँच टीमें बनाकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी हत्या की घटना में महिला का पति ही शामिल हो सकता है इसी आधार पर चौरी तिराहे के समीप घेराबंदी कर महिला के पति संजय मद्धेशिया एवं उसके एक साथी मंजीत कुमार महतो हिरासत में ले लिया पुलिस की पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने हत्या की घटना स्वीकार की जिसके बाद उनके निशानदेही पर घटना में शामिल मोबाइल फोन व चाकू बरामद कर लिया। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *