Breaking News

गाजीपुर – यूपी से दिल्ली तक बाहुबली मुख्तार के 11 ठिकानो पर एक साथ ईडी की रेड

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पांडेय

लखनऊ। दिल्ली और यूपी मिलाकर बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों से जुड़े 11 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है. मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों, सीए और करीबी सहयोगियों के यहां भी रेड चल रही है. दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर समेत कई ठिकानों पर यह कार्रवाई जारी है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा संचालित भूमि हथियाने और अवैध व्यवसायों से संबंधित कई मामलों के आधार पर 1 जुलाई, 2021 को धन शोधन निवारण अधिनियम यानी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *