Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 15 at 3.31.30 PM

गाजीपुर:तिरंगे को सम्मान में कोई कोताही न बरते यह देश का आन और मान है: संगीता बलवन्त

गाजीपुर: आजादी के अमृत महोत्सव व 15 अगस्त के मौके पर झण्डारोहण के बाद भाजपा नेत्री व पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री संगीता बलवन्त ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान है। हर घर पर तिरंगा लगाने का उद्देश्य इसके सम्मान को और उपर उठाना है। मौसम बहुत खराब है ऐसे में लोगो को ध्यान रखना होगा कि कहीं तिरंगे का मान प्रभावित न हो। हर घरवासी महोत्सव के बाद तिरंगे को ससम्मान उतारकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि इसके प्रतिष्ठा में कोई चूक न हो सके।

महाराजगंज स्थित अपने आवास पर आयोजित एक सादे समारोह के दौरान श्रीमती बलवन्त ने भाजपा कार्यकर्ताओं व उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए देश की लड़ाई में यहॅा के लोगो का योगदान व किये गये सराहनीय बलिदान की तमाम बातें बतायी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने कानून में सुधारकर हर भारतवासी को अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने का जो अवसर दिया है इसे हर देशवासी काफी खुश है।

इस मौके पर संगीता बलवन्त के साथ सदर विधानसभा के तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्रामीण महिलायें व युवतिंया भी मौजूद रहीं।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *