Breaking News

लखनऊ शहर के 75 चौराहों एवं तिराहों पर कराई जा रही है भव्य प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग-उ0प्र0

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव
लखनऊः 11 अगस्त, 2022

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाठ के सुअवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के भव्य व सुन्दर आयोजन हेतु अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित 75 चौराहों एवं तिराहों पर भव्य प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट कराई जा रही है।
अधिशासी अभियन्ता प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ श्री मनीष वर्मा ने बताया कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत अटल चौराहा, सुभाष चौक, डालीगंज चौराहा, टीले वाली मस्जिद चौराहा, बापूभवन चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, राणा प्रताप चौराहा, दुर्गापुरी चौराहा, आलमबाग चौराहा, अवध चौराहा, जवाहर भवन तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, गोल मार्केट चौराहा, क्लासिक चौराहा, लालबत्ती चौराहा, सोमनाथ द्वार चौराहा, अब्दुल हमीद चौराहा, नेहरू चौक, करियप्पा मोड़ चौराहा, तेलीबाग चौराहा, बंगला बाजार चौराहा, किला चौराहा, इच्छुपुरी चौराहा, यदुनाथ चौराहा, छप्पन भोग चौराहा, आर्यन चौराहा, लोहिया चौराहा, मिठाईवाला चौराहा, परिवर्तन चौक चौराहा, आई०टी० चौराहा, कपूरथला चौराहा, मामा चौराहा, टेढी पुलिया चौराहा, नाका चौराहा, रकाबगंज चौराहा, खालीगंज हनुमान हेतु मार्ग चौराहा कोगेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, गुरनिया चौराहा छन्नीलाल चौराहा, रहीमनगर चौराहा, बुद्धेश्वर चौराहा, अम्बेडकर चौराहा, कैप्टन मनोज पाण्डे चौराहा, दयाल चौराहा, सी०एम०एस० चौराहा, ग्वारी चौराहा, नीरज चौक, पत्रकारपुरम चौराहा, हुसडिया चौराहा, हैनीमैन चौराहा, कठौता चौराहा, बाबू उमेश चौक चौराहा, शालीमार चौराहा, बी-ब्लाक चौराहा, आम्रपाली चौराहा, आशियाना चौराहा, खजाना चौराहा, स्मृति उपवन चौराहा, लोको चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा, चरक चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, टाइम्स ऑफ इण्डिया चौराहा, बालू अड्डा चौराहा, बैकुण्ठधाम चौराहा, जार्गस पार्क चौराहा, जेहटा मोड चौराहा, पॉवरहाउस चौराहा-रिंग रोड, आई०आई०एम० चौराहा, पॉवरहाउस चौराहा आशियाना लोक मौहर को गार्डन चौराहा पकरी पुल चौराहा, सर्वाेदय नगर चौराहा पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था एवं उनकी भव्य सजावट तथा डी०एस०ओ० चौराहे से विक्रमादित्य चौराहे के मध्य सुन्दर व आकर्षक सजावट का कार्य कराया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 11.08.2022 से दिनांक 17.08.2022 के मध्य किया जायेगा।

सम्पर्क सूत्र- अभिषेक सिंह

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *