Breaking News

फरीदाबाद – स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय से पूरी करें सभी विभाग:अतिरिक्त उपायुक्त इमरान रजा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अतिरिक्त उपायुक्त इमरान रजा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला प्रशासन द्वारा खास तरह से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है और हमें इसके आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं रखनी है। उन्होंने कहा कि आयोजन सेक्टर-12 स्थित हैलीपेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग निर्धारित समय पर अपना-अपना कार्य पूरा करें।
अतिरिक्त उपायुक्त इमरान रजा ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए व कार्यक्रम के आयोजन स्थल का दौरा भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जो मैदान निर्धारित किया गया है उसमें मुख्य मंच व अतिरिक्त मंच के साथ-साथ आम दर्शकों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम होने की वजह से यहां पर बरसाती पानी की निकासी की भी उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि पीड्ब्लूडी,नगर निगम व अन्य सभी विभाग मैदान के सौंदर्यकरण,मंच व पार्किंग को लेकर जो कार्य होने हैं उन्हें समय से पूरा करें। इसके साथ ही गेटों का निर्माण,सड़कों की मरम्मत, झंडे,टैंट इत्यादि का कार्य भी निर्धारित समय के बीच ही पूरा किया जाए। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद सतेंद्र दुहन, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल नगराधीश नसीब कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *