Breaking News
IMG 20220806 165736

शिव के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा सिसवा रेलवे स्टेशन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के बहुचर्चित नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से आज सुबह अविनाशी शिव के भक्त गण जिन्हें पवित्र मास सावन में कांवरिया कहा जाता है ,नेपाल के पतित पावन नदी त्रिवेणी का जल लेने के लिए हर हर महादेव का नारा लगाते हुये प्रस्थान किये।

बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज शनिवार की सुबह ‘से ही सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर शिव भक्त कांवरिया) एकत्र होने लगे जिसमे बड़े लोगों के साथ ही छोटे-छोटे बच्चे तथा महिलाएं आज सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जिससे पूरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र भक्तिमय हो गया।चारो तरह सिर्फ शिव भक्त ( कांवरिया) ही दिखाई दे रहे थे। ट्रेन से यह सभी शिव भक्त ( कांवरिया) बिहार के वाल्मिकी नगर रोड के लिए रवाना हो गये, वहां से ये बस द्वारा नेपाल के त्रिवेणी धाम पहुंचेंगे और रविवार की तड़के जल ले कर सिसवा के बगल स्थित बहुरहवा बाबा शिव मंदिर में सोमवार की सुबह जल चढ़ाएंगे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *