Breaking News
IMG 20220806 162811

दो दुकानों पर चला रेलवे प्रशासन का बुलडोजर

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
जनपद महराजगंज के घुघली बाजार में अवैध रूप से चल रहे दो दुकानों पर रेलवे द्वारा बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त किया गया।इस बाबत पूछे जाने पर पता चला कि किराया नहीं जमा किया जा रहा था और एलाटमेंट निरस्त व नोटिस देने के बावजूद भी दुकाने संचालित हो रही थी।

रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे सड़क पर स्थित रेलवे की जमीन पर सीताराम प्रसाद का बर्षो पूर्व एलाटमेंट था जिसका किराया वह वर्ष 2003 से जमा नहीं कर रहे थे जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने एलाटमेंट निरस्त करते हुए जमीन खाली कराने हेतु नोटिस जारी किया था परन्तु इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गयी।इसी प्रकार सेंट्रल बैंक रोड पर लल्लन प्रसाद का बिसारता की दुकान थी जिसका किराया न जमा करने के कारण एलाटमेंट निरस्त हो गया था।बार बार नोटिस देने के बाद भी दुकान नहीं हटाया गया।शुक्रवार को सायं चार बजे रेलवे पुलिस व लोकल पुलिस की मौजूदगी में दोनों दुकानों को ध्वस्त करा दिया गया।मौके पर उपस्थित रेलवे के आईओडब्ल्यू मिथिलेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इन लोगों का किराया काफी दिनों से बकाया था बार बार नोटिस भेजा गया परंतु इनके द्वारा किराया नहीं जमा किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेश सिंह,पीडब्लूआई विशाल श्रीवास्तव,आरपीएफ निरीक्षक समय सिंह,चौकी प्रभारी पंकज सिंह एवं रेलवे खुफिया विभाग की टीम मौजूद थी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *