

देवरिया जिले के थाना लार के कस्बा चौकी पर जिलाधिकारी देवरिया एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम/रक्षाबन्धन के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक की गयी,जिसमें धर्मगुरूओं / गणमान्य / सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित हुए । जिन्हें आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर,क्षेत्राधिकारी सलेमपुर एवं व0उ0नि0 लार एवं चौकी प्रभारी कस्बा थाना लार जनपद देवरिया एवं आरक्षीगण उपस्थित रहे।