Breaking News

फरीदाबाद – कांग्रेस-भाजपा एक सिक्के के दो पहलु : राकेश भड़ाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना जनसंपर्क अभियान के तहत नगर नगर निगम के वार्ड नंबर 23 में पहुंचे,जहां समाजसेवी जयभारत व अंजू जय भारत के कार्यालय पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें वार्ड की समस्याओं से भी रूबरू करवाया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ,पानी,सीवरेज व जलभराव जैसी बुनियादी सुविधाओं से जनता आज भी त्रस्त है और मौजूदा पार्षद व विधायक इन समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देते। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद आप नेता राकेश भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही खराब है। लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता तो हथिया ली लेकिन अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया,यही कारण है कि आज नगर निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डाे में लोग जनसुविधाओं की कमी के चलते त्राहि-त्राहि कर रहे है,लेकिन प्रशासन व सरकार पंगु बनकर रह गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा एक सिक्के के दो पहलु है,दोनों सरकारों ने निजी स्वार्थ को तवज्जो दी है,आम जनता की सुविधाओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद सहित हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और आने वाले समय में नगर निगम फरीदाबाद तथा हरियाणा में आप की सरकार बनेगी और उसके बाद ही सही मायनों में बडखल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डाें का समुचित विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर अनूप सिंह,नेम सिंह, अनिल पालु, पप्पू भाई,राकेश सिंह, बबली चौधरी,राजू मासी, राजा भाई,शिवकुमार,सुनील, लीलू,सीमा,बिना आंटी,रचना, सुशीला सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *