Breaking News

देवरिया – एसडीएम के नेतृत्व में पैमाईश करने खुखुन्दू बाजार में पहुंची राजस्व टीम

देवरिया : खुखुंदू बाजार में रविवार को उपजिला अधिकारी सलेमपुर ध्रुव कुमार व सीओ देवानंद के नेतृत्व में एक दर्जन राजस्व टीम मौके पर पहुंची। घंटों तक चली पैमाइश के बाद टीम ने चकरोड पर मिट्टी गिराने वाले जगह को ही कायम किया इसके बावजूद भी दबंगों ने हटाने से आनाकानी करने लगे। जिस पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो दिन का मौका दिया, नहीं हटाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा हटाए जाने की बात कही। जिलाअधिकारी के आदेश पर दबंग भारी पड़ता नजर आ रहा है। वहां से कई बार राजस्व व पुलिस टीम बैरंग वापस लौटी है। एसडीएम स्वयं पैमाइस के दौरान मौजूद। सीओ देवानंद, कानूनगो भोला गुप्ता, योगेश मिश्रा, लेखपाल सुभाष प्रसाद, राधेश्याम दुबे, प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, सदानंद तिवारी सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *