मनीष दवे IBN NEWS
भीनमाल – स्थानीय शहर सहित क्षेत्र भर में श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भारी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके साथ ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।
दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारे लगी रही। मंदिरों में दिनभर हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। आराध्य का अभिषेक किया गया। इस दौरान भीनमाल के नवलकेश्वर महादेव , महेश्वर महादेव , भीमनाथ महादेव सहित कारलू के बोटेश्वर महादेव,नर्मदेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव, गोलाणा के जागेश्वर महादेव, कलापुरा के भीमेश्वर महादेव, चेकला के देवेश्वर महादेव, जाविया के खोडेश्वर महादेव आदि शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही।