Breaking News

बेतिया: बिहार सरकार के ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ अनिवार्य

बिहार सरकार के ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ अनिवार्य
बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कल एक आदेश जारी कर सभी सिविल सर्जनों को आदेश दिया है कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मियों का आधुनिक तौर का प्रशिक्षण लेना अति अनिवार्य बनाया गया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को उनको प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण देकर उन्हें पूर्ण रूप से प्रशिक्षित कर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के अंदर होने वाली बीमारियों को आधुनिक तौर से इलाज कराने के लिए जागृत तो करना होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मियों को चिकित्सा सुविधा शीघ्र से शीघ्र पहुंचाने के लिए रोगियों के बीच अपने प्रशिक्षण में मिले प्राप्त जानकारियों को उनके साथ साझा करना पड़ेगा तथा इसी क्रम में इलाज की आधुनिक प्रक्रिया से कम खर्च और कम समय में इलाज करना संभव हो पाएगा।
चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिक शिक्षा चिकित्सा,माता- शिशु, स्वास्थ्य देखभाल एवं आपातकालीन स्थिति में जन समुदायों को उचित जानकारी देनी होगी। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र के लिए 21811 ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम तय किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों को उनके प्रशिक्षण के दौरान उपयोग में लाने वाले सामग्रियों को उनके आवास के पता पर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट पर इस प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एक साइट को चालू कर दिया गया है जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मी इससे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 218 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रशिक्षणार्थियों का प्रतिनियोजन किया गया है जो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने का सिलसिला आज ही से शुरू हो गया है और यह प्रशिक्षण शनिवार एवं रविवार को आयोजित होगा।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news  बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *