Breaking News

सेन्ट जोसेफ्स हाई स्कूल ,निचलौल ,महराजगंज के पहले बैच की छात्रा सौम्या शाह ने जिले में मारी बाजी

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
सेन्ट जोसेफ्स हाई स्कूल ,निचलौल,महराजगंज को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है ।

IMG 20220722 WA0031बताते चलें कि सेंट जोसेफ हाई स्कूल निचलौल के पहले बैच में ही 80 विद्यार्थियों का नामांकन था जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और तो और सबसे बड़े हर्ष की बात यह है कि प्रथम बैच की छात्रा सौम्या शाह ने 96.8 %अंक पाकर के जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है जो विद्यालय के लिए एक गौरव का विषय है।

IMG 20220722 WA0041विदित रहे कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा सत्र 2021- 22 में सेंट जोसेफ हाई स्कूल, निचलौल, महाराजगंज के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना स्थान बनाया है ।विद्यालय की छात्रा सौम्या शाह 96.8% केशव अग्रवाल 96, 0% विवेक जायसवाल 94.8% रोहित गुप्ता 94.6% हुमैरा हुसैन 94,6 %और आकर्ष श्रीवास्तव ने 94% अंक अर्जित कर के विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है ।

IMG 20220722 WA0024इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री रेजी एसी, श्रीमती मर्सी रेजी ,विद्यालय के प्रधानाचार्य दास एम नारायण तथा तमाम शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इसके साथ ही साथ विद्यालय के प्रबंधक ने इन छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य और सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *