Breaking News
IMG 20220719 164922

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर वार्ड का नाम रखने की पुरजोर अपील

Ibn24×7news
फरेंदा महाराजगंज
जनपद महाराजगंज स्थित वर्तमान नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड का गठन एवं नामकरण ईओ के द्वारा किया गया है जिसके अनुसार कुल 16 वार्ड नगर पंचायत में बनाये गए हैं एवं उनका नामकरण महापुरुषों के नाम पर रखा गया है परंतु कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्ड एवं नामकरण को लेकर आपत्ति भी डाली गयी है।

इस बाबत समाजसेवी एवं सपा विधानसभा उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने जिलाधिकारी महराजगंज को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए कहा है कि वार्ड नं 7 का नाम अहिल्याबाई से हटकर श्यामलाल नगर रखा जाय।उन्होंने बताया कि बृजमनगंज कस्बे निवासी स्व.श्यामलाल मंत्री एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व एक सच्चे देशभक्त सिपाही थे जिनकी समाधि वर्तमान नगर पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित है।ऐसे महापुरुष के नाम पर वार्ड नं 7 का नाम श्यामलाल नगर रखा जाना उचित है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *