Breaking News

सवारी बैठाने को लेकर हुयी मारपीट

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई कस्बे के मेन तिराहे पर मंगलवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सवारी बिठाने को लेकर दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई।बताते चले कि पुरंदरपुर क्षेत्र का ऑटो चालक दीपचंद ऑटो में सवारी बिठा रहा था। इसी दौरान कोल्हुई निवासी बदरुद्दीन से उसकी बहस हो गई। बहस होते-होते मामला बिगड़ने लगा और इसी बीच मौके पर लोग जुट गए। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी लवकुश सिंह ने बताया कि मारपीट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर व मेडिकल के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *