Breaking News

डीएम ने किया एएनएम सेंटर का निरीक्षण


Report-S.Asif Hussain zaidi.

Anchor- बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को एएनएम सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर हो रहे साफ सफाई के कार्य को देखा। साथ ही सेंटर के भवन मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया।

अधिशासी अभियंता जीएस यादव को निर्देश दिया कि भवन के मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, जिससे कि यहां पर ट्रेनिंग कराने का कार्य सुचारू रूप से हो सके। जिलाधिकारी ने सेंटर में दवाओं के स्टॉक का भी निरीक्षण किया और इसके संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने ट्यूटर इंचार्ज मंजू सिंह को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द एएनएम के प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी एएनएम कार्यकर्ता सेंटर में अटैच की गई है उनकी ड्यूटी कहीं और लगा कर उनकी सेवाओं का लाभ लिया जाए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *