Breaking News
IMG 20220702 151912

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित गुलरिहा कला में आज सुबह 3:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जहाँ दर्दनाक मौत हो गई तो वही एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।

बताते चले कि मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति नौतनवा के तरफ से आ रहे थे, वे अभी गुलरिहा कला गांव के पास पहुचें ही थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें मनीष चौधरी 31 वर्ष निवासी छोटकी मैनहिया थाना बृजमनगंज का मौके पर मौत हो गया वही दुसरा व्यक्ति शिवम वर्मा 23 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि गुलरिहा कला के पास बाइक से जा रहे दो व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दुसरा व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है । शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है । इस बाबत स्थानीय नागरिक बबलू चौबे, विकास चौधरी व महेश चौधरी ने बताया कि दो लोग बाइक से नौतनवा की तरफ से आ रहे है थे अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दुसरा व्यक्ति घायल हो गया ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *