Breaking News

बीगोद-पारीक 30 वर्ष गोरवमयी सेवा निवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

15 1

बीगोद– गुरुवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे कार्यरत रमाकांत पारीक ए ए ओ को 30 वर्ष की गौरवमयी सेवा, सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह ,सम्मान समारोह हषोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार पगारिया ने की। जबकि मुख्य अतिथि रामगोपाल पारीक वित्तीय सलाहकार समसा जयपुर व विशिष्ट अतिथि रा.बा. उ. मा.वि . बीगोद प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य राधेश्याम पारीक थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्ति पर रमाकांत पारीक व अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार पगारिया व अतिथियों ने उनके शांतिपूर्ण ढंग 30 वर्ष गरिमामय सेवा पूर्ण होने विदाई दी ।इनके कार्यकाल सेवाओं के बारे में बताया आदशों पर चलने की प्रेरणा ली। शाला परिवार की और से समारोह विदाई दी गयी। विदाई समारोह जुलूस ढोल नगाड़ों की धून पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरु हुआ जो बीगोद- भीलवाड़ा रोड, मैन बसस्टैंड व मुख्य मार्गों से निकला जहां ग्रामीणों द्वारा रमाकांत पारीक का माल्यार्पण कर , साफा पहनाकर आदर सत्कार किया। रमाकांत पारीक हाथ जोडकर अभिवादन व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एसडीएम सी सदस्य व अल्पसंख्यक के अध्यक्ष कयूम लौहार, एसडीएम सदस्य जिला सीएल जी सदस्य प्रमोद कुमार नागोरी, ओमप्रकाश पारीक, प्रदीप कुमार पारीक, आबीद व विधालय स्टाफ व आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनीता भटेडा ने किया व आभार प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार पगारिया व्यक्त किया।
(फोटो कैप्सन- 1-विधालय विदाई समारोह में उपस्थित
अतिथिगण
2- समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि, वि. स्टाफ, आंमत्रित सदस्य) फोटो ममता- गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *