ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित लखनिया दरी में दो युवक की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन बुधवार को मनीष मौर्या पुत्र रमेश मौर्या 20 वर्ष निवासी ब्रम्हनगर थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र व राहुल सोनकर पुत्र तेजू सोनकर 21 वर्ष निवासी बभनौली थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र अपने कुछ साथियों के साथ लखनिया दरी में पिकनिक मनाने आये हुए थे कि इस दौरान दोनों युवक चुनादरी में नहाने चले गए, नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के वजह से दोनो युवक डुब गए। डूबे हुए साथियों के सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुचंकर शव को निकलवाने की कोशिश करते रहे। हालांकि पुलिस द्वारा गोताखोरों के मदद से काफी मशक्कत के बाद दिन गुरुवार को दोनो शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।