Breaking News
IMG 20220628 143710

आकाशीय बिजली गिरने हुयी दो की मौत,गांव में पसरा मातम

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
मौसम में अचानक परिवर्तन होने से जहां उमस भरी गर्मी से निजाद मिली है वही साथ ही साथ किसान भाइयों का खुशी का ठिकाना नही है लेकिन आज मंगलवार सुबह बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी।

बताते चले कि आज मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कोतवाली ठूठीबारी के अंतर्गत डीगही गाँव निवासी राजेश्वर सिंह की बेटी खुशी सिंह 16 वर्ष व उसी गांव का खेत मे काम करने वाला मजदूर रघुबर नायक पुत्र बेचन नायक 45 वर्ष झुलस गये। आनन-फानन में सभी को सीएचसी निचलौल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर जहाँ डीगही गाँव में मातम छाया हुआ है तो वही वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0019

देवरिया – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया।क्षेत्र में चलाए जा रहे पीडीए पौधरोपण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *