Breaking News

फरीदाबाद – जेसी बोस विश्वविद्यालय एडुफ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड’से सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक बार फिर श्रेष्ठता हासिल की है।विश्वविद्यालय को संकाय एवं प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए एडुफ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष प्रो.अनिल सहस्रबुद्धे की उपस्थिति में गुरूग्राम में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ सुनील कुमार गर्ग और डॉ.संजीव गोयल ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.सुशील कुमार तोमर भी उपस्थित थे। एडुफ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड शैक्षणिक क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले शिक्षाविदों,शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों को स्वीकार करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करता है। एडुफ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड के दूसरा संस्करण का आयोजन जी डिजिटल द्वारा किया गया था।
कुलपति प्रो.एसके तोमर ने पुरस्कार प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने नैक,एनबीए और एनआईआरएफ सहित विभिन्न गुणवत्ता मानकों पर खुद को साबित किया है। साथ ही, विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार किये गये है। विश्वविद्यालय के सक्षम और उच्च कोटि के संकाय सदस्यों द्वारा परिणाम एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता की दिशा में निरंतर प्रयासों से यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से देश का अग्रणी विश्वविद्यालय बनेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *