Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि से वंचित हो रहे किसानों के लिए अच्छी खबर

IMG 20220627 WA0090

रिपोर्ट रमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। सहजनवां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि से वंचित हो रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब ई-केवाईसी अपलोड कराने के इच्छुक किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग की ओर से उनके गांव में ही तिथिवार शिविर लगाया जायेगा। सोमवार से कस्बा बरवल माफी में इस कार्य का शुभारम्भ भी हो गया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एडीओ कृषि पिपरौली शिव प्रसाद मौर्या ने बताया कि इस शिविर का लाभ लेने वाले किसानों को अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वर्तमान मोबाइल नम्बर को साथ लाना आवश्यक है। कृषि विभाग ने पिपरौली ब्लॉक के ई केवाईसी करने का काम रविकांत को दिया गया है।रविकांत ने बताया कि यह शिविर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक तिथिवार प्रत्येक गांव में लगेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *