Breaking News

फरीदाबाद – एक्सप्रेस वे के लिए बाईपास से ग्रेफ की होगी बेहतर कनेक्टिविटी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: दिल्ली बड़ोदरा मुंबई एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान ग्रेटर फरीदाबाद से बेहतर कनेक्टिविटी का भी ध्यान रखा जा रहा है। बाईपास और ग्रेटर फरीदाबाद के बीच में आगरा में गुरुग्राम नहर हैं। इन पर जगह-जगह कई पुल बने हुए हैं। एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान इन सभी पुलों के पास अंडरपास बनाए जा रहे हैं। एक फूल सेक्टर 38 के सामने शवदाह ग्रह के पास बना है। अभी यहां भी ग्रेटर फरीदाबाद के बाईपास से कनेक्टिविटी देने की कोशिश की जा रही है। प्लानिंग में यह अंडरपास या कुछ और नहीं था। हजारों लोगों का आवागमन देखते हुए अब एनएचएआई यहां प्लानिंग कर रहा है। से काफी लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले खेड़ी पुल चौराहे के पास अंडरपास बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। कुछ दिन में यहां काम शुरू। इसके अलावा बाईपास के लगभग हर चौराहे पर अंडरपास बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। चंदावली के सामने एलिवेटेड सड़क बनाई जा रही है। अभी चंदावली के पास अंडरपास बनाने की भी मांग हो रही है। ग्रेटर फरीदाबाद में बढ़ रही आबादी: ग्रेटर फरीदाबाद में लगातार आबादी बढ़ रही है। यहां फिलहाल 30 से अधिक सोसाइटी में 200000 लोग रह रहे हैं। इन लोगों का शहर से आवागमन आगरा व गुरुग्राम नहर पर बने फूलों से होता है। यही कारण है कि चंदावली से लेकर 15 तक 10 पुल बन चुके हैं सेक्टर 38 का पुल भी अहम है। एनएचएआई के उप मुख्य प्रबंधक धीरज सिंह के अनुसार यहां चौराहे का सर्वे हो चुका है। यदि अंडरपास नहीं बना तो यहां रेड लाइट का निकले रखा जा सकता है। आपके फोन के माध्यम से बाईपास पर आने वाले वाहन चौराहे को पार कर सकें। वाहन चालकों को सर्वोदय चौक से यू-टर्न देना होगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *