Breaking News

हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

Ibn24×7news
परतावल महाराजगंज
नगर पंचायत परतावल के स्थानीय पंचायत इंटर कॉलेज के छात्र सोनू गौड़ ने हाई स्कूल परीक्षा 2021-22 में सर्वाधिक अंक पाकर बढ़ाया जिले का मान छात्र सोनू गौड़ ने हाई स्कूल की घोषित बोर्ड परीक्षाफल में जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

IMG 20220618 WA0038विद्यालय के प्रधानाचार्य डा दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि सोनू गौड़ ने 567 अंक प्राप्त कर जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सोनू गौड़ के जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय की प्रबन्धक जयंती त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना किया है। जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने प्रधानाचार्य के माध्यम से सोनू गौड़ को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है। विद्यालय परिवार के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने सोनू गौड़ की उपलब्धि को विद्यालय परिवार की उपलब्धि बताते हुए सभी शिक्षको को बधाई दिया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *