Breaking News

फरीदाबाद – ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर रही भाजपा : बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में आज भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली में जारी रहा। इस क्रम में आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक को पुलिस गिरफ्तार करके अशोक विहार थाने में पूरे दिन बिठाए रखा। उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि बीजेपी द्वारा ईडी सीबीआई आदि संस्थाओं का अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ दुरुपयोग किया जाना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। ईडी की पूछताछ के बहाने बीजेपी विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी संघर्ष का रास्ता जानती है और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देश की जनता हितों के लिऐ संघर्ष करते रहेंगे। इन अनैतिक तरीकों से हमारी आवाज को दबाने का बीजेपी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *