Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के सोनचिरैया के सिबलहवा टोले में विगत बीती आधी रात को हाई वोल्टेज करंट उतर गया जिसमे एक किशोर जहाँ बुरी तरह झुलस गया है तो वहीं तमाम घरों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए हैं।बताते चलें कि विगत बीती आधी रात को ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के चलते गांव में हाई वोल्टेज करंट की सप्लाई हो गई। इसी दौरान गांव का 15 वर्षीय विद्यासागर बोर्ड से लाइट बंद करने के लिए स्विच ऑफ करने गया और करंट की चपेट में आ गया जिससे उसका दाहिना हाथ पूरी तरह झुलस गया।आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस बीच दो मिनट तक गांव में हाई वोल्टेज करंट ने ऐसा तांडव मचाया कि सैकड़ों घरों के पंखे, बल्ब, इन्वर्टर व अन्य बिजली के सामान जलकर नष्ट हो गए।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …