Breaking News

एक पेड़ जीवन रक्षक

IMG 20220605 WA0129

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं माननीय मुख्यमंत्री पूज्य आदित्यनाथ योगी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “स्वर सागर संस्था” ने मुहिम चलाया है
“एक पेड़ जीवन रक्षक” इसके तहत संस्था ने प्रर्यावरण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई एवं
पौधों का वितरण इस संकल्प के साथ किया गया कि आप इसकी देखभाल करेंगे । कुछ महीने बाद उन लोगों से मिलते हैं और उन्हें पुरस्कृत किया जाता है । पर्यावरण दिवस पर पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री पूज्य आदित्यनाथ योगी जी का जन्मदिन एवं पर्यावरण दिवस है मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत बधाई देते हुए पौधों का वितरण किया गया है भारतीय संस्कृति के मूल में है पर्यावरण संरक्षण की भावना हम हमेशा पेड़ पौधों की पूजा करते रहे हैं ।आज पृथ्वी संकट के दौर से गुजर रही है हमें इसकी रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, शकुन अग्रवाल,जसपाल सिंह, शैलेष त्रिपाठी , समीर जसवाल मिन्नत ,गोरखपुरी, आलोक मित्तल,अजित सिंह, रीता मिश्रा, नेहामणि आर्या, चित्रा देवी, शांति भवानी,शिवम पाण्डे अर्चना आर्चु , सुनिधि किशोरी आदि उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *