Breaking News

अयोध्या – टाप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

लेखपाल को मारने-पीटने व धमकाने का है आरोप।
अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
बीकापुर।
लेखपाल को मारने पीटने और धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके हैदर गंज थाने की पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया। मुखविर खास की सूचना हैदर गंज थाने की पुलिस टीम द्वारा आरोपी महेंद्र कुमार उर्फ जोखू पुत्र हरिहर निवासी सेमरी बल्लीपुर थाना हैदरगंज को थाना क्षेत्र के बीकापुर जाना बाजार मार्ग पल्टूबीर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। हैदरगंज पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरोपी महेंद्र कुमार हैदरगंज थाने का टाप-10 अपराधी होने के साथ-साथ थाने का हिस्ट्रीशाटर भी है। जिसके द्वारा 27 मई 2022 को लेखपाल अखिलेश वर्मा को सरकारी कार्य करने के दौरान मारा पीटा एवं धमकाने जैसे घृणित कृत्य किया गया है। आरोपी के विरुद्ध हैदर गंज थाने के अलावा सुल्तानपुर जनपद में भी कई मुकदमे दर्ज है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *