Breaking News

कोठीभार पुलिस ने बाइक चोर गैंग का किया खुलासा, दो चोरों को भेजा जेल

रिपोर्ट ibn न्यूज़ टीम
महाराजगजं

पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे के कुशल प्रवेक्षण में थानाध्यक्ष कोठीभार राम आशीष सिंह मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ रविवार को दो बाइक चोरो को थाना नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर में चरगहा रोड नहर पुलिया से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 अदद मोटर साइकिल व 500 ग्राम गाजा बरामद किया गया।

IMG 20220529 WA0116

जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 106/22 धारा 379,411,414 भादवि बनाम 1- आलम अंसारी पुत्र करमुल्ला अंसारी सा० बरगहा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 2. रवि कुशवाहा पुत्र श्यामलाल कुशवाहा सा० सौरहा खुर्द टोला टुबरहा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर व मु०अ०सं० 107/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम आलम अंसारी पुत्र करमुल्ला अंसारी सा० बरगहा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के पंजीकृत किया गया। सीओ ने बताया कि बरामद बाइकों में 2 HF डीलक्स , 1 स्प्लेंडर प्लस , 1 CD डीलक्स , 2 CD 100 एवम 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।मुकदमा पंजीकृत करने के बाद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामअशीष सिंह, उ0नि0 उमेश कुमार शर्मा, उ0नि0 पुरुषोत्तम राव, हे का० प्रमोद खरवार, संजय यादव, शैलेष यादव, अरविन्द प्रसाद , का0 चन्दन गौड़, आशीष यादव, अरुण यादव, हिमांशु राय शामिल रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *