रिपोर्ट ibn टीम महराजगंज
सिसवा बाजार। सोमवार को प्रेमचित्र मंदिर रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में जागरण व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी सुभाष जोशी व समाजसेवी गिरधारी केडिया ने बताया कि सांय सात बजे से दीप प्रज्ज्वलन, भजन संध्या के पश्चात प्रभु इच्छा तक भंडारा चलेगा। भजन संध्या के कार्यक्रम में देवरिया के श्याम शर्मा, स्थानीय भजन गायक शिबू केडिया सहित तमाम भजन गायक अपनी भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे।