Breaking News

कांग्रेस कमेटी कार्यायलय महराजगंज में हुआ यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का विमोचन

Ibn24×7news
महराजगंज
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यायलय महराजगंज पर यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का विमोचन चन्द्रेश सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता यूथ कांग्रेस के गरिमामयी उपस्थित में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन शरद कुमार सिंह “बबलू” जिलाध्यक्ष महराजगंज द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष मुo रिजवान ने किया।

IMG 20220525 WA0018
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ये कार्यक्रम आम लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की कड़ी में एक अहम पहल है क्योंकि वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र खतरे में है तथा देश मे गरीबी और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में असहनीय महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन अनेक वित्तीय समस्याओं के चुंगल में फसा हुआ है, और मोदी सरकार चैन की नींद सो रही है । अपने लिए आलीशान भवन और उड़न खटोला की ब्यवस्था करने में ब्यस्त है, योगी और मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता अंतिम सांस तक लड़ेगा। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्ति लगातार बेच रही है जिसे 70 साल में कांग्रेस ने बनाने का कार्य किया था।जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मुo रिजवान ने कहा कि देश मे बेरोजगारी तेजी से बड़ रही है और निराश होकर नौजवान आत्महत्या कर रहे है जबकि भाजपा सरकार लगातार सरकारी पदों को खत्म कर रही है, जो निराशाजनक है। युवाओं के हक़ की लगाई युवा कांग्रेस अंतिम सांस लक लड़ती रहेगी। यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को कॉंग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी जो न सिर्फ पार्टी को मजबूत करेंगे बल्कि भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों का प्रखरता से विरोध भी करेंगे।इस कार्यक्रम के गोपाल शाही , जिला उपाध्यक्ष नूरे आलम ,महासचिव विनोद सिंह , महासचिव अफ़ज़ल अब्बासी , तेजबहादुर पांडेय , संदीप त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता , औरंगजेब,सूरज व सुहेल सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहें।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *