Ibn24×7news
महराजगंज
जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में डिजी इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं को निशुल्क टैब एवं मोबाइल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पंकज चौधरी, वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जय मंगल कनौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल रहे ।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं अर्चन द्वारा हुआ, तत्पश्चात शिवांगी मिश्रा एवं सलोनी रौनियार द्वारा मां सरस्वती का वंदन गायन किया गया, आगत मुख्य अतिथि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी को प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट द्वारा माला बुके एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक जय मंगल कनौजिया को बुके एवं उत्तरीय देकर प्राचार्य डॉ दिग्विजय नाथ पांडेय जी द्वारा सम्मानित किया गया ।स्वागत के इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को बुक एवं उत्तरी देकर डॉ धर्मेंद्र सोनकर द्वारा सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट जी को बुक एवं उत्तरी देकर पूर्व प्राचार्य डॉ अजय मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिग्विजय नाथ पांडे को महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर राहुल सिंह द्वारा बुके एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आगत अतिथियों के समक्ष कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महाविद्यालय के 12 कमरों में एवं इस सभागार में 199 टैब एवं 512 मोबाइल कुल मिलाकर 711 मोबाइल एवं टेबलेट का वितरण स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष एवं स्नातक अंतिम वर्ष तथा राजर्शी टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को किया जाएगा तथा आने वाले समय में ऑनलाइन शिक्षा की आवश्यकता एवं डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का बड़ा माध्यम यह मोबाइल एवं टेबलेट बनने वाला है ।भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित यह कॉलेज जो सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित है संसाधन की पहुंच कम है वहां यह टेबलेट योर मोबाइल छात्र छात्राओं को सक्षम और सशक्त बनाएगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक जय मंगल कनौजिया ने संबोधित करते हुए बताया उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना निश्चित रूप से युवाओं को भविष्य की चुनौतियों से निपटने में मदद करते हुए उन्हें तकनीकी दक्षता प्रदान करते हुए शिक्षा के नए आयामों से परिचित कराएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि कृष्ण गोपाल जायसवाल जी ने स्वयं को महाविद्यालय का पूर्व छात्र होने एवं छात्र संघ का पदाधिकारी होने का उल्लेख करते हुए आज यहां उपस्थित होने को स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया जाना बताने साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इसका उपयोग अपने कैरियर में नई हौसलों की उड़ान के लिए करें और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में स्वयं को सक्षम बनाएं ।मुख्य अतिथि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कोविड-19 की चुनौतियों से जूझते हुए किस प्रकार उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा भारत को एक नई पहचान दी और तकनीकी दक्षता और प्रबंधन के बल पर गौरवशाली बनाने का काम किया। कोविड-19 की सबसे बड़ी चुनौती जब पठन-पाठन के सभी संस्थान बंद हो गए थे उस समय ऑनलाइन शिक्षा अनिवार्य आवश्यकता बन गई ऐसे में सभी छात्र छात्राओं के पास ऑनलाइन शिक्षा पहुंचे इसके लिए डिजी इंडिया के माध्यम से सभी छात्र छात्राओं के पास बिना किसी जाति, धर्म , वर्ग व संप्रदाय मे निशुल्क मोबाइल एवं टेबलेट पहुंचाने का कार्य किया जिससे छात्र-छात्राएं तकनीकी रूप से दक्ष व सक्षम बनके शिक्षा के सभी स्रोतों व माध्यमों तक आसानी से पहुंच सकें और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें ।यह आजादी का अमृत काल है आजादी के 75 वर्ष मैं भारत सक्षम सशक्त और डिजिटल युक्त भारत बने इसके लिए युवाओं के हाथ में मोबाइल और टेबलेट उनके नए शैक्षिक संभावनाओं के द्वार खोलेगा ।अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट जी द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और सभी आगत अतिथियों से अपेक्षा की गई कि महाविद्यालय को अपने सहयोग से और बेहतर बनाने में मदद करें ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एव शिक्षणेत्तर कर्मचारी सजगता से सभी कक्षाओं में उपस्थित रहकर मोबाइल एवं टेबलेट वितरण कराने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ धर्मेंद्र सोनकर ,डॉ सिद्धार्थ नाथ शुक्ला,डॉ अक्षय कुमार, धर्मवीर , गोपाल सिंह, डॉ प्रशांत कुमार पांडे ,डॉ शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ मिथलेश कुमार चौधरी ,छोटू यादव ,डॉ राणा प्रताप तिवारी ,देवेंद्र कुमार पाठक, डॉ खेदु राम यादव ,डॉ विजय आनंद मिश्र डॉ अजय कुमार मिश्रा ,डॉ नंदिता मिश्रा, विपिन यादव, डॉ अशोक कुमार वर्मा ,अखिल कुमार राय ,अशोक कुमार, डॉ नेहा ,मृत्युंजय तिवारी, गुलाबचंद, डॉ विनय कुमार खरवार, गणेश , गुलाब , डॉ शेषनाथ व राजीव द्विवेदी सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर सिंह द्वारा किया गया।