Breaking News

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज निवेश कटियार द्वारा थाना चौक का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Ibn24×7news
चौक महराजगंज
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज निवेश कटियार कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद में निरंतर भ्रमणशील रहकर थानों का आकस्मिक निरीक्षण, नाइट पेट्रोलिंग /रात्रि ड्यूटीओं/पीआरवी की चेकिंग की जा रही है ।

IMG 20220504 WA0015इसी क्रम में कल थाना चौक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। संबंधित थानों पर समस्त बीपीओ के साथ गोष्ठी कर बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों/एंटी राइट उपकरणों की साफ सफाई कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके। सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया । संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को क्षेत्र में निरंतर गश्त करते रहने, रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग/तलाशी लेने एवं त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।वादी संवाद दिवस पर मुकदमों के वादियों से उनकी समस्या की जानकारी कर विवेचको को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक चौक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *