Breaking News

पहाड़ी पर शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त

 

शव एक सप्ताह पुराना, सड़ हुआ फेंका गया था

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के छातों पहाड़ी पर दिन बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे पहाड़ी पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा क्षेत्र के छातो पहाड़ी पर ऊपर जंगल में लगभग तीस वर्षीय एक युवक का शव फेंका हुआ मिला। शव की सूचना पर अहरौरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त कराने में जुट गई। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना सड़ा हुआ फेंका था।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देश में बह रही है परिवर्तन की बयार यूपी से इंडिया गठबंधन को मिलेगी बढ़त अविनाश

  टीम आईबीएन न्यूज ब्युरो रिपोर्ट गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी और भारतीय …