Breaking News

लखनऊ – बाढ़ से संबंधित सभी परियोजनाओं को तय समय में पूर्ण करें-स्वतंत्र देव सिंह

Ibn news Team लखनऊ

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज उदयगंज स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय (सभागार) में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की क्षेत्रवार समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों से सिंचाई और बाढ़ से संबंधित महत्वाकांक्षी एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण किया जाय।
जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिया कि जहां विभाग की भूमि पर अतिक्रमण है, उनको चिन्हित कराकर तत्काल अतिक्रमण मुक्त करवाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग की जमीनों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने पर विचार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये, कि बाढ़ से संबंधित सभी परियोजनाओं को तय समय से पूर्ण कर लिया जाए, ऐसी परियोजनाओं को तैयार करें, जिससे बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान किया जा सके। बाढ़ समितियों का जल्द से जल्द गठन कर उनके साथ बैठक करे। बाढ़ के दौरान तथा उसके पश्चात की रणनीतियों को भी तैयार कर लें।
श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यालय में अनुशासन को बनाए रखें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। सभी क्षेत्रीय अधिकारी अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में रहें तथा अपने अधीन क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करते रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी क्षेत्रीय अधिकारी प्रत्येक महीने का टूर प्रोग्राम (प्रतिदिन का) विभागाध्यक्ष को प्रस्तुत करें। विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री श्री दिनेश खटीक तथा श्री रामकेश निषाद, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष श्री ए.के. सिंह, प्रमुख अभियंता परियोजना श्री मुस्ताक अहमद, प्रमुख अभियंता यांत्रिक श्री देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन श्री एनसी उपाध्याय, सहित विभिन्न महत्वाकांक्षी एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के सबंधित मुख्य अभियंता तथा मुख्यालय के अन्य सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सम्पर्क सूत्र- अभिषेक सिंह

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *