Breaking News

परीक्षा देने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस कर रही जाँच

Ibn24×7news

महराजगंज

जनपद महराजगंज में बीएससी सेकंड इयर की परीक्षा देने गई एक छात्रा के साथ कॉलेज के टॉयलेट में दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जोर जबरदस्ती में छात्रा के बेहोश हो जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए जो पहले से टॉयलेट में छुपे बैठे थे। मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । घटना स्थानीय एक महाविद्यालय की है। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की लडकी कॉलेज में बीएससी दूसरे वर्ष की परीक्षा देने अपने भाई के साथ गई थी। भाई उसे कॉलेज में छोड़कर चला आया। उसे शाम को कॉलेज से सूचना दी गई कि उसकी बहन को चोटें आ गई हैं। फिर यह बताया गया कि उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है जहां होश में आने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई।छात्रा के मुताबिक वह टॉयलेट में गई जहां पहले से तीन लोग थे। वे उसकी आंखों पर पट्टी बांधने लगे। बचने के लिए छात्रा ने एक की कलाई पर दांत गडा दिया और फिर बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि वह उन्हें सामने आने पर पहचान लेगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले कॉलेज में आरोपी एक लड़के ने पीड़िता से छेड़छाड़ किया था तथा एक ने रास्ते में रोककर उसे धमकी भी दी थी । कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्रद्युम्न चौधरी पुत्र विजय चौधरी और प्रद्युम्न के बुआ के बेटे रजनीश चौधरी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *