Breaking News
IMG 20220423 161531

गायब हुये तीन नाबालिक बच्चों को पुलिस ने पंद्रह घण्टे के अन्दर बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
जानकारी के अनुसार बाईसअप्रैल को निचलौल थाना क्षेत्र से तीन नाबालिक बच्चे गायब हो गये थे।

बच्चे जब नहीं मिले तो परिजन परेशान हो गये। परिजनों ने गुमशुदा होने की जानकारी थाने को दी तब मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर तीन टीमे गठित कर खोजबीन शुरू की गयी।

पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, सीओ सुनील दत्त दूबे के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अथक प्रयास एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के माध्यम से तीनों बच्चों को 15 घण्टे के अन्दर बरामद कर लिया।पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत बरामद तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *