Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 19 at 6.59.27 PM

गेहूं के खेत में लगी आग,नौ बीघा फसल जलकर राख

फतेहगंज पश्चिमी। रहस्यमय दशा में गेहूं के खेत में आग लगने से नौ बीघा फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई करके और डंडों से पीटकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।सूचना पर दमकल नही पहुंचने से ग्रामीणों में दिख रही है नाराजगी।

मंगलवार को थाना क्षेत्र के गाँब कुरतरा निवासी इशाक मंसूरी,इसराइल मंसूरी,मुन्ने मंसूरी का गाँब के पश्चिम में वसीट के पास नौ बीघा खेत है।जिसमे गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। फसल को गाँब के ही बाबूराम गंगवार बटाई पर कर रहे है।मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे अचानक गेँहू के खेत से लपटे निकली तो हाहाकार मच गया। आग की लपटें और धुंआ उठता देख गांव बाले लाठी डंडा और बाल्टी लेकर खेत की ओर दौड़ पड़े।आसपास पानी नही होने के कारण ग्रमीणों ने लाठी डंडों और ट्रैक्टर से जुताई करके जब तक आग पर काबू पाया तब तक पूरा खेत जलकर राख हों गया। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल प्रतिमा आर्य और ग्रामीणों ने खुद दमकल को सूचना दी।लेकिन शाम तक दमकल नही पहुँची।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गेँहू जलने के नुकसान की दहशत से खेत मालिक और बटाई दार की महिलाये वेसुध होने से उनकी हालत विगड़ गयी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *