Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 13 at 6.12.33 PM

बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले 37 व्यक्ति, और बिना सीट बेल्ट पहने 32 का कटा चालान

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर – जनपद मुख्यालय पर कस्बे मे यातायात विभाग द्वारा वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी बिना हेलमेट सवार बाइक चालकों और बिना सीट पहने 32 कार चालकों के चालान किए। बुधवार को यातायात प्रभारी शिव दीपक सिंह ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि चेकिग के दौरान बिना हेलमेट में 37 बाइक चालकों के और 32 बिना सीट बेल्ट पहने कार चालकों का चालान किया गया हैं।

वहीं बाइकों पर सवार तीन लोगों को रोककर उन्हे सख्त हिदायत दी है। ऐसे में इन लोगों से यातायात नियम का पालन न करने पर लगभग 37 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। यातायात प्रभारी शिव दीपक सिंह ने बताया की हेलमेट और सीट बेल्ट का अभियान निरंतर चलता रहेगा क्योंकि आए दिन दुर्घटनाओं में हो रही मौतों के प्रति विभाग गंभीर है। हेलमेट से और सीट बेल्ट से आपकी अपनी सुरक्षा है इस लिए जब भी रोड पर निकले तो बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाकर ही अपने घर से निकले ये बातें यातायात प्रभारी द्वारा कही गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *