Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 03 at 6.03.13 PM

पहले पानी की कमी बताई अब बाढ जैसे हालात – भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली

 

मनीष दवे IBN NEWS

नर्मदा नहर विभाग की लापरवाही से हुए किसानों के नुकसान का मुआवजा दे राज्य सरकार – भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव

पानी की कमी बताकर, सैकडों क्युसेक पानी किया बर्बाद – जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव

जालोर :- जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बीते दिन राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर जिले में नर्मदा नहर विभाग की लापरवाही से हुए किसानों के नुकसान के बारे में बताया और क्षेत्र में सर्वे कर उचित मुआवजे की मांग की। जिलाध्यक्ष राव ने अपने पत्र में यह भी बताया हैं कि पिछले दिनों में नर्मदा नहर विभाग द्वारा नहर की जल प्रवाह क्षमता जांचने के लिए करीब 1850 क्युसेक पानी नहरों में छोडा गया था,

जो रणोदर के पास ओवरफ्लो से लूणी नदी के प्रवाह क्षेत्र में छोड दिया गया। नदी के प्रवाह क्षेत्र में की गई खेती बर्बाद हो गई। नहर के ओवरफ्लों से एक तरफ सैकडों क्यूसेक पानी व्यर्थ हुआ, वहीं क्षेत्र में खेतों में पानी भरने के कारण पकी हुई फसलों में भी नुकसान हुआ हैं।

नर्मदा विभाग ने 22 फरवरी को आदेश देकर 28 फरवरी से कृषि उपयोग के लिए पानी बंद कर दिया था, जिसके कारण खेती के लिए आवश्यक पानी से करीब 20-25 प्रतिशत पानी कम मिला, वर्तमान में नहर में अचानक 1850 क्युसेक पानी छोड दिया गया, जिससे किसानों के खेतों में पानी घूस गया हैं, और पानी की व्यर्थता के साथ-साथ किसानों की आय का एकमात्र स्त्रोत खेती में भी भारी नुकसान हुआ हैं।

रबी की फसल के दौरान नर्मदा नहर विभाग द्वारा पानी की कमी बताकर किसानों को कृषि कार्यो के लिए पानी नहीं दिया और अब नहर में जल प्रवाह क्षमता को मांपने के लिए 1850 क्युसेक पानी को व्यर्थ बहा दिया गया। व्यर्थ बहने वाला पानी लूणी नदी प्रवाह क्षेत्र में कई खेतों में भर गया और खेतों में खडी पकी फसलों को भारी नुकसान हुआ हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *