Breaking News
IMG 20220305 203523

पिकअप की जबरदस्त ठोकर से एक स्कूली बालक मरा, दो अन्य घायल

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे के पास तेज रफ्तार से आती हुयी पिकअप ने तीन बच्चों को ठोकर मार दी जिसमे वे तीनों बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को देखकर आनन फानन मे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल भेजा जहां रास्ते मे ले जाते समय लबदहा निवासी वजीउल्लाह (9 वर्ष) की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार लोटन की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिसके बाद भागने के चक्कर में साइकिल से स्कूल जा रहे तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गये ।इस हादसे में लबदहा निवासी वजीउल्लाह (9 वर्ष) पुत्र अबु हरेरा की जहाँ दर्दनाक मौत हो गयी है वहीं फरहान , अब्दुल वदुद व बाइक सवार व्यक्ति बबलू शर्मा को गंभीर चोटें आयी है। इस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस संबंध में एसओ अजीत सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है और अब परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *