Breaking News
4914b7f8 aea7 42b0 84d7 e64ce09ec893

Exclusive: नहर में कूदी विवाहिता का दूसरे दिन भी नही लगा सुराग

 

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

एस डी आर एफ की टीम दिन भर नहर का छानती रही खाक

मवई अयोध्या/ गुरुवार को शारदा सहायक नहर में कूदी विवाहिता का 24 घण्टे बाद भी पता नही चल सका।दूसरे दिन भी राज्य आपदा मोचन बल(एस डी आर एफ )की टीम नहर में स्टीमर के साथ उसको खोजते रहे। खोजते समय एस डी आर एफ की टीम को नहर के किनारे लगी झाड़ियों में कई बार जहरीले सांपों से सामना करना पड़ा।ज्ञात हो कि गुरुवार को दिन में मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नूर अली पुर मजरे नेवरा के स्व0 सुरेश रावत की पुत्री सुनीता 25 वर्ष घर से निकल कर ग्राम नेवाजपुर के सामने शारदा सहायक नहर की तरफ जा रही थी।बताते हैं कि सुनीता मानसिक रूप से ग्रस्त थी।

4914b7f8 aea7 42b0 84d7 e64ce09ec893

नहर की तरफ जाती देखकर उसकी मां भी पीछे पीछे उसको पकड़ने के लिये जा रही थी जब उसकी मां नहर पर पहुंची तो सुनीता अचानक लापता हो गयी।नहर के किनारे उसकी मां पहुंची तो देखा कि सुनीता के दोनों चप्पल पड़े थे।इस पर उनको शंका हो गयी के सुनीता शायद नहर में कूद गई।उसकी मां को परेशान देख आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये और सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी।सूचना पाकर सी ओ रूदौली सुरेंद्र प्रताप तिवारी प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल लगा कर उसकी तलाश की जब गोताखोर ढूंढने में असफल रहे तो फिर राज्य आपदा मोचन बल(एस डी आर एफ) की टीम को लखनऊ से बुलाया।

 

टीम गुरुवार देर रात मौके पर पहुंची।शुक्रवार को एस डी आर एफ की टीम मवई पुलिस के दो सिपाहियों मनोज कुमार यादव तथा देवराज सिंह को लेकर स्टीमर पर चढ़ कर दिन भर शारदा सहायक नहर की खाक छानती रही लेकिन सुनीता का कोई सुराग नही लग सका।समाचार लिखे जाने तक टीम सुनीता को खोजने में लगी थी। पुलिस व एस डी आर एफ की टीम को भले ही सुनीता को खोजने में सफलता नही मिली लेकिन उनकी मेहनत और मशक्कत देखकर प्रत्येक व्यक्ति अभियान में लगी टीम की प्रशंसा कर रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *